प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के कुशल नेतृत्व एवं स्पष्ट दिशा-निर्देशों के क्रम में पुलिस टीम द्वारा चलाए जा रहे नशामुक्त अभियान के अंतर्गत मादक पदार्थों की तस्करी,अवैध क्रय-विक्रय और नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी श्रीनगर अनुज कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक श्रीनगर कुलदीप कुमार के नेतृत्व में श्रीनगर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। 3 जनवरी 2026 को चौरास पुल के पास श्रीनगर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पुलिस टीम ने उसे रोककर पूछताछ एवं तलाशी ली,जिसमें उसके कब्जे से 397 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई। बरामदगी के बाद युवक नरेन्द्र सिंह,उम्र 20 वर्ष,निवासी अलकनंदा विहार श्रीनगर को मौके पर गिरफ्तार किया गया। आरोपी का स्थायी पता डांग तुलसीपुर,नेपालगंज,कोलपुर,नेपाल बताया गया है। इस संबंध में कोतवाली श्रीनगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि नशामुक्त समाज के उद्देश्य से यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। पुलिस टीम,उपनिरीक्षक विजय शैलानी,अपर उपनिरीक्षक निजाम अली,हेड कांस्टेबल मनोज कुमार,कांस्टेबल शोएब अली,कांस्टेबल मुकेश आर्य,कांस्टेबल हाकम सिंह।
Spread the love