प्रदीप कुमार
रुड़की-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार के रुड़की कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग के अपहरण के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस प्रकरण में नाबालिग पीड़िता को पहले ही सुरक्षित बरामद किया जा चुका था। पुलिस के अनुसार 29 दिसंबर 2025 को ग्राम भंगेडी निवासी महिला ने कोतवाली रुड़की में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री बिना बताए घर से चली गई है और वापस नहीं लौटी। शिकायत के आधार पर कोतवाली रुड़की में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने नाबालिग पीड़िता को बरामद कर लिया। पीड़िता के बयान के आधार पर सामने आया कि उसे अरुण कुमार निवासी ग्राम मसाही कला,थाना भगवानपुर द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाया गया था। इसके बाद मामले में संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत धाराएं बढ़ाई गईं। पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए आरोपी अरुण कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार आरोपी
अरुण कुमार,निवासी ग्राम मसाही कला,थाना भगवानपुर,जनपद हरिद्वार,उम्र 30 वर्ष कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम,उपनिरीक्षक अंशु चौधरी,हेड कांस्टेबल मेजर सिंह,कांस्टेबल लाइक अहमद
Spread the love
प्रदीप कुमार रुड़की-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार के रुड़की कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग के अपहरण के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस प्रकरण में नाबालिग पीड़िता को पहले ही सुरक्षित बरामद किया जा चुका था। पुलिस के अनुसार 29 दिसंबर 2025 को ग्राम भंगेडी निवासी महिला ने कोतवाली रुड़की में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री बिना बताए घर से चली गई है और वापस नहीं लौटी। शिकायत के आधार पर कोतवाली रुड़की में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने नाबालिग पीड़िता को बरामद कर लिया। पीड़िता के बयान के आधार पर सामने आया कि उसे अरुण कुमार निवासी ग्राम मसाही कला,थाना भगवानपुर द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाया गया था। इसके बाद मामले में संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत धाराएं बढ़ाई गईं। पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए आरोपी अरुण कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार आरोपी
अरुण कुमार,निवासी ग्राम मसाही कला,थाना भगवानपुर,जनपद हरिद्वार,उम्र 30 वर्ष कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम,उपनिरीक्षक अंशु चौधरी,हेड कांस्टेबल मेजर सिंह,कांस्टेबल लाइक अहमद