प्रदीप कुमार
रुड़की-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को प्रभावी बनाने के तहत हरिद्वार पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में रुड़की कोतवाली पुलिस ने 3 जनवरी 2026 को कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सोलानी पुल पार करने के बाद हरिद्वार रोड से कलियर की ओर जाने वाली सड़क पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया।तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 6.90 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। मौके पर ही आरोपी को हिरासत में ले लिया गया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान तौकीर निवासी माहीग्रान,बंदा रोड रुड़की के रूप में हुई है,जिसकी उम्र 28 वर्ष बताई गई है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली रुड़की में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।गिरफ्तार आरोपी तौकीर निवासी माहीग्रान बंदा रोड रुड़की उम्र 28 वर्ष,बरामदगी,6.90 ग्राम स्मैक,कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम,उपनिरीक्षक भजराम चौहान,हेड कांस्टेबल युनुस बेग,कांस्टेबल राजेश देवरानी,कांस्टेबल प्रदीप डंगवाल।
Spread the love
प्रदीप कुमार रुड़की-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को प्रभावी बनाने के तहत हरिद्वार पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में रुड़की कोतवाली पुलिस ने 3 जनवरी 2026 को कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सोलानी पुल पार करने के बाद हरिद्वार रोड से कलियर की ओर जाने वाली सड़क पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया।तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 6.90 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। मौके पर ही आरोपी को हिरासत में ले लिया गया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान तौकीर निवासी माहीग्रान,बंदा रोड रुड़की के रूप में हुई है,जिसकी उम्र 28 वर्ष बताई गई है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली रुड़की में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।गिरफ्तार आरोपी तौकीर निवासी माहीग्रान बंदा रोड रुड़की उम्र 28 वर्ष,बरामदगी,6.90 ग्राम स्मैक,कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम,उपनिरीक्षक भजराम चौहान,हेड कांस्टेबल युनुस बेग,कांस्टेबल राजेश देवरानी,कांस्टेबल प्रदीप डंगवाल।