प्रदीप कुमार
रानीपुर-हरिद्वार श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से दो चोरी किए गए ई-रिक्शा बरामद किए गए हैं।पुलिस के अनुसार पहली घटना 30 दिसंबर 2025 की है,जब पीठ बाजार सेक्टर-1 से एक ई-रिक्शा चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस मामले में 2 जनवरी 2026 को रानीपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया। दूसरी घटना 2 जनवरी 2026 की है,जिसमें उसी क्षेत्र से एक और ई-रिक्शा चोरी होने की शिकायत मिली। इस संबंध में 3 जनवरी 2026 को अलग मुकदमा दर्ज किया गया। दोनों मामलों के खुलासे और चोरी गए ई-रिक्शा की बरामदगी के लिए पुलिस टीम ने जांच शुरू की। जांच के दौरान विभिन्न सुराग जुटाए गए और 4 जनवरी 2026 को चेकिंग के दौरान सेक्टर-4 लिपटिस के बाग के पास से एक संदिग्ध को पकड़ा गया। उसकी तलाशी लेने पर एक चोरी का ई-रिक्शा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह स्वयं ई-रिक्शा चलाता है,लेकिन आमदनी कम होने के कारण उसने अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए चोरी की। आरोपी की निशानदेही पर सेक्टर-5 बी में एक खंडहर मकान के पीछे छिपाकर रखा गया दूसरा चोरी का ई-रिक्शा भी बरामद कर लिया गया। पुलिस ने दोनों मामलों में आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।आरोपी का विवरण अंकित,निवासी ग्राम गनौरा,जिला बिजनौर,वर्तमान निवासी भभूतावाला बाग शिवलोक,रानीपुर,उम्र 23 वर्ष बरामदगी,एक ई-रिक्शा संख्या UK 08 ER 1007,एक ई-रिक्शा संख्या UK 08 ER 4493,कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम,प्रभारी निरीक्षक शांति कुमार,उपनिरीक्षक सुबोध घिल्डियाल,हेड कांस्टेबल विमल नेगी,कांस्टेबल दीप गौड,कांस्टेबल वीरेंद्र जोशी,कांस्टेबल प्रेम सिंह।
Spread the love
प्रदीप कुमार रानीपुर-हरिद्वार श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से दो चोरी किए गए ई-रिक्शा बरामद किए गए हैं।पुलिस के अनुसार पहली घटना 30 दिसंबर 2025 की है,जब पीठ बाजार सेक्टर-1 से एक ई-रिक्शा चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस मामले में 2 जनवरी 2026 को रानीपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया। दूसरी घटना 2 जनवरी 2026 की है,जिसमें उसी क्षेत्र से एक और ई-रिक्शा चोरी होने की शिकायत मिली। इस संबंध में 3 जनवरी 2026 को अलग मुकदमा दर्ज किया गया। दोनों मामलों के खुलासे और चोरी गए ई-रिक्शा की बरामदगी के लिए पुलिस टीम ने जांच शुरू की। जांच के दौरान विभिन्न सुराग जुटाए गए और 4 जनवरी 2026 को चेकिंग के दौरान सेक्टर-4 लिपटिस के बाग के पास से एक संदिग्ध को पकड़ा गया। उसकी तलाशी लेने पर एक चोरी का ई-रिक्शा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह स्वयं ई-रिक्शा चलाता है,लेकिन आमदनी कम होने के कारण उसने अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए चोरी की। आरोपी की निशानदेही पर सेक्टर-5 बी में एक खंडहर मकान के पीछे छिपाकर रखा गया दूसरा चोरी का ई-रिक्शा भी बरामद कर लिया गया। पुलिस ने दोनों मामलों में आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।आरोपी का विवरण अंकित,निवासी ग्राम गनौरा,जिला बिजनौर,वर्तमान निवासी भभूतावाला बाग शिवलोक,रानीपुर,उम्र 23 वर्ष बरामदगी,एक ई-रिक्शा संख्या UK 08 ER 1007,एक ई-रिक्शा संख्या UK 08 ER 4493,कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम,प्रभारी निरीक्षक शांति कुमार,उपनिरीक्षक सुबोध घिल्डियाल,हेड कांस्टेबल विमल नेगी,कांस्टेबल दीप गौड,कांस्टेबल वीरेंद्र जोशी,कांस्टेबल प्रेम सिंह।