Spread the love

रुड़की-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। रुड़की कोतवाली पुलिस ने अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 3 जनवरी 2026 को चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान एक बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोका गया,जो अवैध खनन सामग्री का परिवहन कर रही थी। जांच के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक द्वारा किसी भी प्रकार के वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किए गए। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर पुलिस ने मोटर यान अधिनियम के तहत ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया। अवैध खनन से संबंधित कार्रवाई की सूचना उप जिलाधिकारी कार्यालय को रिपोर्ट के माध्यम से भेज दी गई है। पुलिस का कहना है कि अवैध खनन के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। बरामद वाहन,महेंद्रा ट्रैक्टर-ट्रॉली,कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम,उपनिरीक्षक नरेंद्र राठी,हेड कांस्टेबल दिनेश गुप्ता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Whatsapp