प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।धर्मनगरी हरिद्वार को साफ, स्वच्छ और सुंदर जनपद बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में नव वर्ष के अवसर पर जनपद में माह स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान पिछले एक माह 18 दिनों से लगातार जारी है,जिसकी निगरानी जिलाधिकारी स्वयं कर रहे हैं।अभियान का असर अब धरातल पर स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए इस विशेष अभियान में सभी जनपदवासियों,धार्मिक संस्थाओं,व्यापार मंडलों,जनप्रतिनिधियों और गैर सरकारी संगठनों से सक्रिय सहयोग की अपील की गई है। लोगों से अपने घर,आंगन और आसपास के क्षेत्रों को साफ-सुथरा रखने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने का आह्वान किया गया है,ताकि हरिद्वार को एक स्वच्छ और आदर्श जनपद के रूप में विकसित किया जा सके।स्वच्छता अभियान के तहत शहरों के साथ-साथ गांव,कस्बों और प्रमुख सड़क मार्गों पर भी निरंतर सफाई कार्य किया जा रहा है। बीएचईएल प्रशासन द्वारा सेक्टर-4,एसओजी कार्यालय के आसपास और पीएनबी बैंक से पीठ बाजार तक सफाई अभियान चलाया गया। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा चंडी देवी हाईवे राष्ट्रीय राजमार्ग-74 क्षेत्र में सफाई कराई गई,जबकि पंतद्वीप पार्किंग से सर्वानंद घाट पुल तक भी राष्ट्रीय राजमार्ग क्षेत्र में साफ-सफाई की गई। लोक निर्माण विभाग द्वारा ज्वालापुर क्षेत्र में सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने के साथ सफाई कार्य किया गया। लक्सर क्षेत्र के भोगपुर रायसी में भी सड़क किनारे सफाई अभियान चलाया गया। खंड विकास अधिकारियों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान को गति दी गई। खानपुर क्षेत्र के तुगलपुर में सफाई कराई गई,वहीं नारसन विकास खंड के ग्राम पंचायत घोसीपुरा,गुरुकुल नारसन और मोहम्मदपुर में नालियों की सफाई के साथ मार्गों की सफाई की गई। महिला मंगल दलों द्वारा भी नारसन विकास खंड क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया।इसके अलावा नेचर फाउंडेशन सोसायटी और नगर निगम के सहयोग से नई सोता घाट और अलकनंदा घाट पर विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। जिला प्रशासन ने अपील की है कि गांव-गांव और घर-घर स्वच्छता का संदेश पहुंचाया जाए और इस अभियान में अधिक से अधिक लोग सहभागी बनें,ताकि हरिद्वार को स्वच्छ,सुंदर और आदर्श जनपद के रूप में स्थापित किया जा सके।
Spread the love