प्रदीप कुमार
रोशनाबाद-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।हरिद्वार पुलिस लाइन रोशनाबाद में पुलिस अधीक्षक पुलिस लाइन निशा यादव द्वारा अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आवासीय बैरकों,कार्यालयों,शस्त्रागार,मेस,स्टोर,अभिलेखों और साफ-सफाई की स्थिति का गहन परीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा व्यवस्थाओं को और अधिक सुव्यवस्थित और प्रभावी बनाए रखने पर जोर दिया गया। शस्त्रागार के निरीक्षण के दौरान शस्त्रों के रख-रखाव और सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से जांच की गई और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए। इसके बाद लाइन परिसर में उपस्थित कर्मचारियों का सम्मेलन आयोजित किया गया,जिसमें कर्मचारियों ने अपनी समस्याएं रखीं। समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हुए उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान प्रवीण आलोक प्रतिसार निरीक्षक,भारत सिंह रावत,प्रवीण कुमार उप निरीक्षक सशस्त्र पुलिस,उप निरीक्षक एमटी रेवाधर भट्ट,अपर उप निरीक्षक विक्रम तोमर,अपर उप निरीक्षक काली शंकर पांडे और उप निरीक्षक चतर सिंह उपस्थित रहे।
Spread the love
प्रदीप कुमार रोशनाबाद-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।हरिद्वार पुलिस लाइन रोशनाबाद में पुलिस अधीक्षक पुलिस लाइन निशा यादव द्वारा अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आवासीय बैरकों,कार्यालयों,शस्त्रागार,मेस,स्टोर,अभिलेखों और साफ-सफाई की स्थिति का गहन परीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा व्यवस्थाओं को और अधिक सुव्यवस्थित और प्रभावी बनाए रखने पर जोर दिया गया। शस्त्रागार के निरीक्षण के दौरान शस्त्रों के रख-रखाव और सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से जांच की गई और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए। इसके बाद लाइन परिसर में उपस्थित कर्मचारियों का सम्मेलन आयोजित किया गया,जिसमें कर्मचारियों ने अपनी समस्याएं रखीं। समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हुए उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान प्रवीण आलोक प्रतिसार निरीक्षक,भारत सिंह रावत,प्रवीण कुमार उप निरीक्षक सशस्त्र पुलिस,उप निरीक्षक एमटी रेवाधर भट्ट,अपर उप निरीक्षक विक्रम तोमर,अपर उप निरीक्षक काली शंकर पांडे और उप निरीक्षक चतर सिंह उपस्थित रहे।