प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।चमोली पुलिस की त्वरित कार्रवाई और तकनीकी सतर्कता से चोरी की एक घटना का सफल खुलासा करते हुए चंद घंटों में चोरी गया पर्स बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। यह मामला 3 जनवरी 2026 का है,जब कोतवाली चमोली में कैलाश पुत्र कुंवर सिंह बिष्ट निवासी दुसातगांव ने तहरीर देकर बताया कि उनकी माता चमोली बाजार स्थित पडियार स्वीट शॉप में सामान खरीदने गई थीं। खरीदारी के दौरान उनका पर्स अनजाने में दुकान के काउंटर पर छूट गया,जिसमें मटर माला,मंगलसूत्र,चांदी की पायल और 5500 रुपये नकद रखे हुए थे। पर्स न मिलने पर काफी खोजबीन की गई, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो पुलिस से सहायता ली गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली चमोली में मुकदमा अपराध संख्या बीएनएस के तहत अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी और चोरी गए माल की बरामदगी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया।जांच के दौरान चमोली पुलिस ने दुकान के सीसीटीवी कैमरों की बारीकी से जांच की,जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति पर्स उठाकर UP-27 AQ-2639 अर्टिगा वाहन से कर्णप्रयाग की दिशा में जाते हुए दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस टीम ने तकनीकी साधनों की मदद से एक के बाद एक सीसीटीवी कैमरों को जोड़ते हुए संदिग्ध वाहन का पीछा किया और धारी देवी–कलियासौड़ से पहले ही वाहन को रोक लिया। वाहन की तलाशी के दौरान अभियुक्त राहुल गुप्ता पुत्र स्व.राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता उम्र 35 वर्ष निवासी बदायूं उत्तर प्रदेश के कब्जे से चोरी किया गया पर्स बरामद किया गया,जिसमें मौजूद सभी आभूषण और नगद राशि सुरक्षित पाई गई। पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह औली घूमने आया था और पानी की बोतल खरीदते समय पर्स देखकर पल भर के लालच में उसने चोरी कर ली। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है और अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस टीम,उपनिरीक्षक सम्पूर्णानन्द जुयाल,हेड कांस्टेबल पुष्कर सिंह,कांस्टेबल पंकज मैखुरी,होमगार्ड विक्रम सिंह।
Spread the love