प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद चमोली के विकासखंड देवाल की न्याय पंचायत मुन्दौली में जन जन की सरकार,जन जन के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन उपजिलाधिकारी थराली पंकज भट्ट की अध्यक्षता में किया गया।शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की। इस दौरान कुल 55 शिकायतें दर्ज की गईं,जिनमें से 35 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया,जबकि शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर निर्देशित किया गया।इस दौरान विधायक थराली भूपाल राम टम्टा ने कहा कि इस कार्यक्रम से ग्रामीणों को अपने क्षेत्र में ही शासन की सेवाएं एवं योजनाओं का लाभ मिल रहा है।शिविरों में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी हो रहीं हैं और शिविर में लगाए गए विभागीय स्टॉल जनता के लिए उपयोगी सिद्ध हो रहें है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाएं अब जन–जन के द्वार तक पहुंच रही हैं। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से स्वास्थ्य,समाज कल्याण,कृषि,पशुपालन,राजस्व,शिक्षा,पंचायत सहित अन्य विभागों द्वारा योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि लंबित शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।इस दौरान जनप्रतिनिधि,स्थानीय जनता और विभिन्न विभागों के विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Spread the love