Spread the love

प्रदीप कुमार
सतपुली-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।पौड़ी पुलिस ने नाबालिग अपहरण प्रकरण में तत्पर कार्रवाई करते हुए पीड़ित बालिका को सकुशल बरामद किया और प्रकरण में संलिप्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। स्थानीय निवासी सतपुली ने थाना सतपुली में शिकायत दी कि उनकी नाबालिग पुत्री को गणेश नामक युवक ने बहला-फुसलाकर घर से भगा लिया है। प्रकरण का घटनास्थल राजस्व क्षेत्र मोनदाडस्यूं में होने के कारण प्रथम सूचना रिपोर्ट के अंतर्गत दर्ज की गई और तहसील सतपुली को प्रेषित की गई। बाद में अपराध क्रमांक 08/2025 आवंटित कर प्रकरण को थाना सतपुली में स्थानांतरित किया गया। घटना की संवेदनशीलता और पीड़िता के नाबालिग होने के कारण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी,सर्वेश पंवार ने बालिका की शीघ्र बरामदगी और अभियुक्त की गिरफ्तारी के सख्त निर्देश दिए। निर्देशों के अनुसार क्षेत्राधिकारी पौड़ी,तुषार बोरा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सतपुली के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।टीम ने निरंतर क्षेत्रीय तलाश,तकनीकी सर्विलांस और गहन जांच के माध्यम से नाबालिग बालिका को अभियुक्त गणेश उर्फ जयवीर,निवासी थनुल,पौड़ी के कब्जे से उखीमठ,जनपद रुद्रप्रयाग से सकुशल बरामद किया। पुलिस टीम ने अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार किया। पीड़िता के बयानों और संकलित साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।न्यायिक मजिस्ट्रेट सीनियर डिवीजन सतपुली के समक्ष पेश करने के बाद अभियुक्त को जिला कारागार पौड़ी भेज दिया गया। इस कार्यवाही में पुलिस टीम के सदस्य शामिल थे:अ.उ.नि.सोहनलाल,मुख्य आरक्षी हेमंत कुमार,आरक्षी हरीश लाल-सीआईयू
HG प्रीति जुयाल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Whatsapp