प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।चमोली 5 जनवरी 2026 पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार ने ज्योतिर्मठ स्थित भारतीय सेना की 9वीं माउंटेन ब्रिगेड के ब्रिगेडियर गौरव बत्रा से शिष्टाचार भेंट की। दोनों अधिकारियों ने जनपद चमोली में सुरक्षा व्यवस्था,आपदा प्रबंधन और सीमांत क्षेत्रों में नागरिक सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन चर्चा की। हाल ही में आर्मी कैंप और मेहर गांव में हुई आगजनी की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए अग्निसुरक्षा पर विशेष विचार-विमर्श हुआ। त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र को मजबूत करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु संयुक्त रणनीति तैयार करने पर सहमति बनी। इसके तहत आर्मी और पुलिस के बीच इंट्रा-एजेंसी समन्वय को और बेहतर बनाने और संकट के समय सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान के लिए विशेष तंत्र विकसित करने का निर्णय लिया गया।मुलाकात के दौरान सेना ने कम्युनिटी रेडियो की तकनीकी उपलब्धि साझा की,जिससे पुलिस विभाग जनहित से जुड़े संदेश,आपदा अलर्ट,यातायात और सुरक्षा संबंधी सूचनाएं सीमांत क्षेत्रों में आसानी से प्रसारित कर सकेगा। आगामी नंदा देवी राजजात यात्रा को देखते हुए उच्च हिमालयी क्षेत्रों में सुरक्षा रणनीति तैयार की गई। दुर्गम रास्तों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और आपातकालीन मदद के लिए पुलिस और सेना समन्वित रूप से काम करेंगे।इसके अलावा जंगली जानवरों की आवाजाही से उत्पन्न संभावित खतरों से आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई। शीतकालीन यात्रा के दौरान नीती घाटी जाने वाले पर्यटकों की सुरक्षा और निगरानी पर भी विशेष ध्यान दिया गया, ताकि किसी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक ज्योतिर्मठ देवेन्द्र रावत,वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनोद रावत और अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद
Spread the love