Spread the love

प्रदीप कुमार
सिडकुल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिडकुल पुलिस ने एक तस्कर को नाजायज देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 48 पैकेट देशी शराब बरामद की है।5 जनवरी 2026 को थाना सिडकुल पुलिस टीम ने पाल मार्केट क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 48 पैकेट नाजायज देशी शराब,मार्का किन्नू और माल्टा बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी की पहचान सिद्धार्थ,निवासी रावली महदूद,थाना सिडकुल,जनपद हरिद्वार के रूप में हुई। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।बरामदगी के आधार पर आगे की जांच भी जारी है। हरिद्वार पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस टीम,हेड कांस्टेबल संजय,कांस्टेबल सुनील।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Whatsapp