प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। पौड़ी पुलिस ने महिला एवं बाल सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई की मिसाल पेश की है। लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र से लापता हुई 17 वर्षीय नाबालिग बालिका को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से सकुशल बरामद कर लिया है,जबकि मामले में संलिप्त युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। 21 जनवरी 2025 को लक्ष्मणझूला क्षेत्र के एक स्थानीय निवासी द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। नाबालिग से जुड़े इस संवेदनशील प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को जांच सौंपी गई। विशेष पुलिस टीम ने तकनीकी सर्विलांस,सुरागरसी और लगातार तलाश के जरिए जानकारी जुटाई, जिसके बाद पता चला कि बालिका एक युवक के साथ गाजियाबाद क्षेत्र में है। सूचना की पुष्टि के उपरांत पुलिस टीम ने मुरादनगर,गाजियाबाद से नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद किया। बरामदगी के बाद बालिका को एएचटीयू कार्यालय लाया गया,जहां बाल कल्याण समिति के सदस्य की मौजूदगी में विधिसम्मत काउंसलिंग कराई गई। परिजनों के साथ जाने से इंकार करने पर बालिका की सुरक्षा और हितों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया अपनाई गई। चिकित्सीय परीक्षण के बाद बालिका को राजकीय किशोरी एवं महिला कल्याण गृह,सिम्बलचौड़ में सुरक्षित रखा गया। मामले में संलिप्त युवक जगावर,निवासी गुमानीवाला,ऋषिकेश को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम,निरीक्षक सुरेंद्र सिंह राणा प्रभारी एएचटीयू,रंजीत तौमर प्रभारी सीआईयू,महिला उपनिरीक्षक सुमनलता,अपर उपनिरीक्षक एहसान अली सीआईयू,कांस्टेबल हरीश सीआईयू
Spread the love