प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।सीमांत क्षेत्र नीती घाटी में स्थित ‘छोटा अमरनाथ’ के नाम से प्रसिद्ध टिम्मरसैंण महादेव के दर्शनों के लिए शीतकालीन यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। वर्तमान में प्रतिदिन 500 से 1000 श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए नीती घाटी आ रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन और सीमांत क्षेत्रों में पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार ने नीती घाटी का स्थलीय भ्रमण किया। दौरे के दौरान पुलिस अधीक्षक टिम्मरसैंण महादेव पहुंचे और वहां मौजूद श्रद्धालुओं से सीधे संवाद किया। उन्होंने यात्रा मार्ग की स्थिति,सुरक्षा व्यवस्था और ठहरने से जुड़ी सुविधाओं की जानकारी ली। श्रद्धालुओं ने दर्शन के अनुभव साझा करते हुए पुलिस की व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। आगामी अप्रैल माह में नीती घाटी में प्रस्तावित राष्ट्रीय स्तर की अल्ट्रा मैराथन को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्थाओं और पुलिस चौकियों की स्थिति का गहन निरीक्षण किया। मैराथन के रूट और सुरक्षा मानकों के दृष्टिगत सुराईथोटा और मलारी पुलिस चौकियों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि इस मार्ग पर स्थित प्रत्येक पुलिस चौकी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी। मलारी पुलिस चौकी की वर्तमान स्थिति संतोषजनक न पाए जाने पर प्रभारी निरीक्षक ज्योतिर्मठ को वाइब्रेंट विलेज योजना के अंतर्गत चौकी के मरम्मत और आधुनिकीकरण का प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर प्रेषित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही हाल ही में हुई भारी बर्फबारी से क्षतिग्रस्त सोलर पैनलों को तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए,ताकि संचार और प्रकाश व्यवस्था प्रभावित न हो। मलारी भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय नागरिकों से भी संवाद किया। वरिष्ठ नागरिक कपिल रावत,राजेंद्र राणा सहित अन्य ग्रामीणों ने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया।ग्रामीणों ने बताया कि शीतकाल में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आने के बावजूद क्षेत्र में मेडिकल सुविधा बंद रहती है,जिससे आपात स्थितियों में परेशानी होती है।इसके साथ ही नीती,मलारी और बाम्पा में होम-स्टे संचालित होने के बावजूद ज्योतिर्मठ के बाद पूरी घाटी में पेट्रोल पंप की सुविधा न होने को भी एक गंभीर समस्या बताया गया। ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल फोन के माध्यम से जिलाधिकारी चमोली से ग्रामीणों की बातचीत करवाई। इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने सुराईथोटा में बीआरओ के कमांडिंग ऑफिसर मेजर विवेक सोनी और द्वितीय प्रभारी सुनील कुमार त्रिपाठी से भेंट की।वर्तमान में बीआरओ द्वारा सीमांत क्षेत्र तक सड़क निर्माण का कार्य किया जा रहा है। इस संबंध में आवाजाही को सुगम बनाए रखने,सड़क निर्माण की प्रगति और सुरक्षा से जुड़े संवेदनशील पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक ज्योतिर्मठ देवेन्द्र रावत सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
Spread the love