Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।हरिद्वार में सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और जन-जागरूकता के उद्देश्य से गंगा सभा द्वारा आज सड़क सुरक्षा शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम ने कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई।कार्यक्रम में वक्ताओं ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए बताया कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन नहीं,बल्कि जीवन की सुरक्षा से जुड़ा सामाजिक दायित्व है। शपथ के माध्यम से आमजन से संकल्प लिया गया कि वे यातायात नियमों का पालन करेंगे,बिना हेलमेट दोपहिया वाहन नहीं चलाएंगे,चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग करेंगे,वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग नहीं करेंगे,तेज गति व लापरवाही से वाहन नहीं चलाएंगे तथा सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की सहायता करेंगे।इसके साथ ही अपने परिवार और समाज के लोगों को भी सुरक्षित यातायात व्यवहार के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में गंगा सभा के स्वागत मंत्री डॉ.सिद्धार्थ चक्रपाणि,सचिव शैलेश गौतम,सचिव उज्ज्वल पंडित तथा तीर्थ पुरोहितगण हिमांशु वशिष्ठ,राजकुमार झा,अमित झा और वंश वशिष्ठ विशेष रूप से उपस्थित रहे। परिवहन विभाग की ओर से सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) निखिल शर्मा,सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) नेहा झा और परिवहन कर अधिकारी वरुणा सैनी ने भी सहभागिता की और सड़क सुरक्षा माह के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नागरिकों से नियमों का पालन करने में सक्रिय सहयोग की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Whatsapp