प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार धर्मनगरी हरिद्वार को स्वच्छ,सुंदर एवं क्लीन बनाए जाने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में तथा जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद में एक माह 19 दिन से निरंतर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी स्वयं इस अभियान की निरंतर मॉनिटरिंग कर रहे हैं और धरातल पर इसका असर दिखाई देने लगा है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने नव वर्ष के अवसर पर इस माह स्वच्छता अभियान की शुरुआत करते हुए सभी जनपदवासियों,धार्मिक संस्थाओं,व्यापार मंडलों,जनप्रतिनिधियों और गैर-सरकारी संगठनों से पूर्ण सहयोग करने की अपील की।उन्होंने कहा कि अपने घर,आंगन और आसपास के क्षेत्र को साफ-सुथरा रखना तथा पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन में सहयोग करना आवश्यक है,ताकि हरिद्वार को साफ,स्वच्छ और सुंदर जनपद बनाया जा सके। जनपद में चलाए गए सफाई अभियान का विवरण:बीएचईएल क्षेत्र:बीएचईएल नगर प्रशासक संजय पवार ने बताया कि पेंटागन मॉल के पास डिस्पेंसरी सेक्टर 6 क्षेत्र में टाउनशिप एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा कूड़ा उठाया गया। इसके अतिरिक्त मध्य मार्ग,शिवालिक मार्ग और रानी राव पुल पर भी सफाई अभियान चलाया गया।राष्ट्रीय राजमार्ग एवं लोक निर्माण विभाग: अधिशासी अभियंता एनएचएआई अतुल शर्मा ने बताया कि दूधधारी फ्लाईओवर से चंडी चौक फ्लाईओवर तक राष्ट्रीय राजमार्ग क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया।अधिशासी अभियंता एनएचएआई सुरेश तोमर ने बताया कि हरिद्वार लक्सर मार्ग और राष्ट्रीय राजमार्ग 334 ए पर सफाई का कार्य कराया गया।अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग दीपक वर्मा ने अवगत कराया कि भूपतवाला एवं सिडकुल क्षेत्रांतर्गत फोरलाइन सड़क मार्ग पर सफाई की गई और सड़क किनारे पड़े कचरे व मिट्टी हटाए गए। खंड विकास अधिकारियों द्वारा सफाई अभियान:खंड विकास अधिकारी खानपुर ने बताया कि ग्राम पंचायत गिद्दावली,बालावाली और डुमनपुरी में सफाई अभियान चलाया गया,जिसमें लगभग 10 कुंतल कचरा एकत्रित किया गया। खंड विकास अधिकारी रुड़की ने बताया कि ग्राम पंचायत लाठरदेवा क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया,जिसमें लगभग 6 कुंतल कचरा एकत्रित किया गया। जिला प्रशासन की अपील:जिला प्रशासन ने सभी से अपील की है कि गांव-गांव,घर-घर यह संदेश पहुंचाया जाए और जनपद को स्वच्छ बनाने के लिए स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए।
हरिद्वार में माह स्वच्छता अभियान जारी जिलाधिकारी ने सभी से स्वच्छ सुंदर जनपद बनाने में सहयोग की अपील
