प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी द्वारा जनपद में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि न्यायालय से जारी सभी गैर जमानती वारंटों की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित की जाए और संबंधित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाए। इसी क्रम में कोतवाली पौड़ी पुलिस टीम ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट,कोटद्वार न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के आधार पर धोखाधड़ी के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया।कार्रवाई के दौरान अभियुक्त विशाल बाल्मीकि को एजेंसी चौक,पौड़ी से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था,जिस पर न्यायालय ने उसके विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी किया था। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विशाल बाल्मीकि पुत्र रवि कुमार,निवासी अजीतगढ़,जिला सीकर,राजस्थान के रूप में हुई है। पुलिस टीम:वरिष्ठ उप निरीक्षक राज विक्रम सिंह,मुख्य आरक्षी नरेन्द्र सिंह।
Spread the love