प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।कोतवाली मंगलौर क्षेत्र में किशोरी के अपहरण के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में एक व्यक्ति द्वारा अपनी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की शिकायत दर्ज कराई गई थी,जिस पर बीएनएस और पोक्सो अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। शिकायत दर्ज होने के बाद गठित पुलिस टीम ने सुरागरसी करते हुए चंद घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।नाबालिग की बरामदगी के आधार पर पोक्सो अधिनियम की धाराओं में बढ़ोतरी की गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुलशान उर्फ गजनी पुत्र फरीद,निवासी लंढौरा के रूप में हुई है।आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम:महिला उप निरीक्षक सीमा,कांस्टेबल विनोद,कांस्टेबल संजय।
Spread the love