प्रदीप कुमार
सिडकुल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।हरिद्वार में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिडकुल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरोह बनाकर स्मैक की तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जनपद स्तर पर नशा तस्करों के नेटवर्क को पूरी तरह तोड़ने के उद्देश्य से की गई है। पुलिस के अनुसार गिरोह के खिलाफ पहले से ही संगठित अपराध से संबंधित कार्रवाई की जा चुकी थी और गिरोह का सरगना सागर उर्फ गबरू पूर्व में जेल भेजा जा चुका है। इसी क्रम में उसके सहयोगी के रूप में सक्रिय तीन आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे,जिन्हें 5 जनवरी 2026 को सिडकुल क्षेत्र में डेंसो चौक के पास एचएमटी होटल को जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंशुल निवासी बझेड़ी,थाना ऊन,जिला शामली उत्तर प्रदेश,आदित्य निवासी देवनगर रावली महदूद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार और राहुल निवासी शंकर मार्केट कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल,हाल निवासी टीन मार्केट रावली महदूद थाना सिडकुल हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि ये आरोपी गिरोह बनाकर लंबे समय से नशीले पदार्थों की तस्करी में संलिप्त थे। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह सख्ती से जारी रहेगा और ऐसे अपराधों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस टीम:थानाध्यक्ष सिडकुल नितेश शर्मा,वरिष्ठ उप निरीक्षक देवेंद्र तोमर,कांस्टेबल सुनील तोमर,कांस्टेबल रोहित बड़ोदिया,कांस्टेबल जितेंद्र तोमर।
Spread the love
प्रदीप कुमार सिडकुल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।हरिद्वार में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिडकुल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरोह बनाकर स्मैक की तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जनपद स्तर पर नशा तस्करों के नेटवर्क को पूरी तरह तोड़ने के उद्देश्य से की गई है। पुलिस के अनुसार गिरोह के खिलाफ पहले से ही संगठित अपराध से संबंधित कार्रवाई की जा चुकी थी और गिरोह का सरगना सागर उर्फ गबरू पूर्व में जेल भेजा जा चुका है। इसी क्रम में उसके सहयोगी के रूप में सक्रिय तीन आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे,जिन्हें 5 जनवरी 2026 को सिडकुल क्षेत्र में डेंसो चौक के पास एचएमटी होटल को जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंशुल निवासी बझेड़ी,थाना ऊन,जिला शामली उत्तर प्रदेश,आदित्य निवासी देवनगर रावली महदूद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार और राहुल निवासी शंकर मार्केट कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल,हाल निवासी टीन मार्केट रावली महदूद थाना सिडकुल हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि ये आरोपी गिरोह बनाकर लंबे समय से नशीले पदार्थों की तस्करी में संलिप्त थे। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह सख्ती से जारी रहेगा और ऐसे अपराधों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस टीम:थानाध्यक्ष सिडकुल नितेश शर्मा,वरिष्ठ उप निरीक्षक देवेंद्र तोमर,कांस्टेबल सुनील तोमर,कांस्टेबल रोहित बड़ोदिया,कांस्टेबल जितेंद्र तोमर।