प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।धर्मनगरी हरिद्वार को स्वच्छ,सुंदर और क्लीन जनपद बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में तथा जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में नव वर्ष के अवसर पर जनपद में महा स्वच्छता अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है। यह अभियान बीते एक माह 20 दिनों से लगातार चल रहा है,जिसकी जिलाधिकारी स्वयं नियमित रूप से मॉनिटरिंग कर रहे हैं।अभियान का असर अब धरातल पर स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि जनपद को साफ-सुथरा और सुंदर बनाने के लिए महा स्वच्छता अभियान प्रारंभ किया गया है। इस अभियान में जनपदवासियों,धार्मिक संस्थाओं,व्यापार मंडलों,जनप्रतिनिधियों,स्वयंसेवी और गैर-सरकारी संगठनों से सक्रिय सहभागिता की अपील की गई है। लोगों से आग्रह किया गया है कि वे अपने घर,आंगन और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखें तथा पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन में सहयोग करें,ताकि हरिद्वार को स्वच्छ और मॉडल जनपद के रूप में विकसित किया जा सके।आज चलाए गए स्वच्छता अभियान का विवरण
बीएचईएल क्षेत्र में भी लगातार सफाई अभियान चलाया जा रहा है। बीएचईएल नगर प्रशासक संजय पवार के अनुसार एसबीआई बैंक सेक्टर-1 से ईटीएच चौराहा तक व्यापक सफाई अभियान संचालित किया गया। राष्ट्रीय राजमार्ग और लोक निर्माण विभाग द्वारा भी अपने-अपने क्षेत्रों में सफाई कार्य कराया गया। एनएचएआई के अधिशासी अभियंता अतुल शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-74 के सड़क किनारे और सिटी एरिया में सफाई अभियान चलाया गया। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशासी अभियंता सुरेश तोमर ने जानकारी दी कि हरिद्वार-लक्सर मार्ग पर जियापोता,अजीतपुर,नूरपुर और पंजन हेड़ी सहित विभिन्न क्षेत्रों में साफ-सफाई कराई गई।खंड विकास अधिकारियों द्वारा भी ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चलाया गया। खंड विकास अधिकारी नारसन द्वारा उदाल्हेरी,कुरड़ी और नागला सिकंदर में सफाई कार्य कराया गया। खंड विकास अधिकारी रुड़की के अनुसार ग्राम पंचायत सुल्तानपुर,साबतवाली,डेलना और अकबरपुर फाजिलपुर क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया। खंड विकास अधिकारी खानपुर ने बताया कि ग्राम पंचायत खानपुर,प्रहलादपुर और गोवर्धनपुर में सफाई अभियान के दौरान लगभग 10 कुंतल प्लास्टिक और कचरा एकत्र किया गया। स्वयंसेवी संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा भी अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी की जा रही है। ग्राम दादूपुर में नमो स्वच्छता समिति,मोहल्ला समिति के सदस्यों,भुवेश्वरी महिला आश्रम और आईटीसी मिशन सुनहरा कल के सहयोग से व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके साथ ही नाई घाट पर भी सफाई अभियान संचालित किया गया।जिला प्रशासन की अपील
जिला प्रशासन ने अपील की है कि गांव-गांव और घर-घर स्वच्छता का संदेश पहुंचाया जाए। जनपद को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए सभी नागरिक स्वच्छता अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें,ताकि हरिद्वार को एक स्वच्छ,सुंदर और आदर्श जनपद के रूप में स्थापित किया जा सके।
Spread the love