प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में नशा तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली रुड़की पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान नगला ईमरती क्षेत्र से एक नशा तस्कर को अवैध नशीले कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई में आरोपी के कब्जे से 174 ट्रामाडोल कैप्सूल,नशीली दवाइयों की बिक्री से प्राप्त 2000 रुपये नकद तथा एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान नदीम पुत्र इस्माइल,निवासी नगला ईमरती,थाना कोतवाली रुड़की,जनपद हरिद्वार,उम्र 28 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जनपद पुलिस द्वारा नशा तस्करी के विरुद्ध इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी,ताकि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाया जा सके और क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत बनी रहे।पुलिस टीम:उप निरीक्षक ध्वजवीर सिंह,हेड कांस्टेबल युनुस वेग,कांस्टेबल राजेश देवरानी,कांस्टेबल गोविंद सिंह।
Spread the love