Spread the love

प्रदीप कुमार
ज्वालापुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। दिनांक 6 जनवरी 2026 की प्रातः पुल जटवाड़ा पर कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने एक भटकते हुए व्यक्ति को देखा। पूछताछ में उसने अपना नाम प्रमोद सोनी बताया और मानसिक तौर पर अस्वस्थ प्रतीत हुआ। उसे सुरक्षा के लिए थाना लाया गया। जांच में पता चला कि प्रमोद सोनी के परिजन प्रयागराज निवासी हैं और उन्होंने 1 जनवरी 2026 को उसके घर से बिना बताए चले जाने की सूचना दी थी। कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया और उन्हें बताया कि उनका लड़का सकुशल हरिद्वार पुलिस के पास है। दिनांक 7 जनवरी 2026 को प्रमोद सोनी के पिता राजेश सोनी हरिद्वार पहुँचे और अपने पुत्र को सकुशल पाकर पुलिस का धन्यवाद किया। पुलिस टीम,हेड कांस्टेबल प्रदीप मैठाणी,कांस्टेबल अंकुर चौधरी,कांस्टेबल अरुण।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp