प्रदीप कुमार
मंगलौर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।हरिद्वार पुलिस,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में,अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में मुंडलाना गोलीकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। वादी सतीश कुमार,ग्राम मुंडलाना निवासी,ने कोतवाली मंगलौर में तहरीर दी थी कि तीन व्यक्तियों ने पुरानी आपसी रंजिश के चलते उनके घर के ऊपर फायरिंग की और परिवार को जान से मारने की धमकी दी।घटना से क्षेत्र में भय का माहौल फैल गया था। आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी गंभीर रहा है। निर्देशों के अनुपालन में गठित पुलिस टीम ने दिनांक 06 जनवरी 2026 को दो पुरुष और एक महिला आरोपी पति-पत्नी सहित को गिरफ्तार किया।आरोपियों के कब्जे से एक अवैध तमंचा,एक जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।मामले में नियमानुसार धाराओं में वृद्धि कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी:हर्ष उर्फ बिगड़ा पुत्र बबलू विशाल पुत्र बबलू,निवासी मेघा शकरपुर,थाना पुरकाजी,मुजफ्फरनगर उ.प्र.वर्तमान में राजदीप कॉलोनी,सिविल लाइन,मुजफ्फरनगर महिला-पत्नी हर्ष उर्फ बिगड़ा,निवासी मेघा शकरपुर,थाना पुरकाजी,मुजफ्फरनगर उ.प्र.वर्तमान में राजदीप कॉलोनी,सिविल लाइन,मुजफ्फरनगर बरामद सामग्री:1 अवैध तमंचा और 1 जिंदा कारतूस,घटना में प्रयुक्त 1 बुलट मोटरसाइकिल,पुलिस टीम:प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह,वरिष्ठ उप निरीक्षक रफत अली,उप निरीक्षक राकेश डिमरी,उप निरीक्षक वीरपाल सिंह,उप निरीक्षक नीलम,हेड कांस्टेबल माजिद खान,कांस्टेबल सुधीर,कांस्टेबल अरविंद
Spread the love
प्रदीप कुमार मंगलौर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।हरिद्वार पुलिस,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में,अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में मुंडलाना गोलीकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। वादी सतीश कुमार,ग्राम मुंडलाना निवासी,ने कोतवाली मंगलौर में तहरीर दी थी कि तीन व्यक्तियों ने पुरानी आपसी रंजिश के चलते उनके घर के ऊपर फायरिंग की और परिवार को जान से मारने की धमकी दी।घटना से क्षेत्र में भय का माहौल फैल गया था। आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी गंभीर रहा है। निर्देशों के अनुपालन में गठित पुलिस टीम ने दिनांक 06 जनवरी 2026 को दो पुरुष और एक महिला आरोपी पति-पत्नी सहित को गिरफ्तार किया।आरोपियों के कब्जे से एक अवैध तमंचा,एक जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।मामले में नियमानुसार धाराओं में वृद्धि कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी:हर्ष उर्फ बिगड़ा पुत्र बबलू विशाल पुत्र बबलू,निवासी मेघा शकरपुर,थाना पुरकाजी,मुजफ्फरनगर उ.प्र.वर्तमान में राजदीप कॉलोनी,सिविल लाइन,मुजफ्फरनगर महिला-पत्नी हर्ष उर्फ बिगड़ा,निवासी मेघा शकरपुर,थाना पुरकाजी,मुजफ्फरनगर उ.प्र.वर्तमान में राजदीप कॉलोनी,सिविल लाइन,मुजफ्फरनगर बरामद सामग्री:1 अवैध तमंचा और 1 जिंदा कारतूस,घटना में प्रयुक्त 1 बुलट मोटरसाइकिल,पुलिस टीम:प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह,वरिष्ठ उप निरीक्षक रफत अली,उप निरीक्षक राकेश डिमरी,उप निरीक्षक वीरपाल सिंह,उप निरीक्षक नीलम,हेड कांस्टेबल माजिद खान,कांस्टेबल सुधीर,कांस्टेबल अरविंद