Spread the love

प्रदीप कुमार
सिडकुल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशों के क्रम में महिला और नाबालिगों से संबंधित मामलों को गंभीरता से लेते हुए हरिद्वार पुलिस द्वारा त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली सिडकुल पुलिस ने नाबालिग के अपहरण के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर पीड़िता को सकुशल बरामद किया है। दिनांक 24 दिसंबर 2025 को बिजनौर,उत्तर प्रदेश निवासी वादिनी द्वारा कोतवाली सिडकुल में तहरीर दी गई थी,जिसमें बताया गया था कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया है। तहरीर के आधार पर थाना सिडकुल में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सिडकुल पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की। गठित पुलिस टीम ने दबिश देते हुए अभियुक्त चंद्रभान उर्फ काले को गिरफ्तार किया और नाबालिग अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया।पुलिस जांच के दौरान मामले में आवश्यक साक्ष्य सामने आने पर अभियोग में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई है। आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त चंद्रभान उर्फ काले पुत्र मुकेश,निवासी ग्राम सादात,कोतवाली बिजनौर,उत्तर प्रदेश,उम्र 19 वर्ष है। पुलिस टीम,उप निरीक्षक इंद्रजीत सिंह राणा,महिला हेड कांस्टेबल उमा सरोहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp