Spread the love

प्रदीप कुमार
लक्सर-हरिद्वार श्रीनगर गढ़वाल।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशों के क्रम में जनपद में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली लक्सर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कारोबारी को धमकी देने वाले हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 31 दिसंबर 2025 को केशवनगर लक्सर निवासी सुशील कुमार ने कोतवाली लक्सर में तहरीर दी थी। तहरीर में बताया गया कि 30 दिसंबर 2025 को आरोपी सचिन,निवासी केशवनगर पूर्वी लक्सर,उसकी दुकान पर आया और तमंचा दिखाकर तोड़-फोड़ की,गाली-गलौच की और जान से मारने की धमकी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली लक्सर में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लक्सर द्वारा अलग-अलग पुलिस टीमें गठित की गईं। गठित टीमों ने ठोस पतारसी-सुरागरसी के आधार पर दिनांक 6 जनवरी 2026 को वांछित आरोपी सचिन को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी एक शातिर हिस्ट्रीशीटर है,जिसके विरुद्ध पूर्व में भी हत्या के प्रयास,लूट,चोरी,आर्म्स एक्ट और मारपीट सहित कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त सचिन पुत्र ओमकार,निवासी वार्ड संख्या 11,केशवनगर पूर्वी,कोतवाली लक्सर,जनपद हरिद्वार,उम्र 30 वर्ष है। पुलिस टीम,उप निरीक्षक विपिन कुमार,हेड कांस्टेबल शमशेर खां,कांस्टेबल मनोज शर्मा,होमगार्ड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp