Spread the love

प्रदीप कुमार
रुड़की-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।कोतवाली रुड़की क्षेत्र में सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फायरिंग कर रील बनाने और रसूख दिखाने वाले युवक के खिलाफ हरिद्वार पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। दिनांक 6 जनवरी 2026 की रात्रि को कोतवाली रुड़की पुलिस गश्त पर थी। इसी दौरान रेलवे पुल,मंगलौर मार्ग के पास एक संदिग्ध युवक को पुलिस टीम ने रोककर तलाशी ली।तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा और कारतूस बरामद किए गए।पूछताछ में सामने आया कि कुछ दिन पहले इसी युवक का सोशल मीडिया पर फायरिंग करते हुए वीडियो वायरल हुआ था,जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी थी। बरामदगी के आधार पर कोतवाली रुड़की में अभियुक्त के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई है।पुलिस ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर भय का माहौल बनाने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार अभियुक्त अमन बाल्मिकी,निवासी नई टंकी के पास रतन का पूरवा डबल फाटक मोहनपुरा,कोतवाली रुड़की,जनपद हरिद्वार है।
बरामदगी,एक देशी तमंचा (315 बोर),एक जिंदा कारतूस,दो खोखा कारतूस (315 बोर)।
पुलिस टीम,अपर उप निरीक्षक नरेन्द्र राठी,हेड कांस्टेबल यूनूस बेग,कांस्टेबल नापु.सोबन सिंह चौहान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp