Spread the love

प्रदीप कुमार
रुड़की-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशों के क्रम में वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और पूर्व में चोरी हुए वाहनों की बरामदगी के लिए हरिद्वार पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली रुड़की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन चोरी की दो घटनाओं का सफल अनावरण किया है। दिनांक 05 जनवरी 2026 को थाना गंगनहर क्षेत्र निवासी अमित कुमार कश्यप द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस ऐप के माध्यम से ई-एफआईआर दर्ज कराई गई थी,जिसमें चोपाटी बाजार रुड़की से उनकी हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी होने की जानकारी दी गई थी। इसी दिन कुरबान निवासी ग्राम नगला इमरती द्वारा भी चोपाटी बाजार रुड़की से सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी होने की ई-एफआईआर दर्ज कराई गई।दोनों मामलों में कोतवाली रुड़की में संबंधित धाराओं में मुकदमे पंजीकृत किए गए। घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए गठित पुलिस टीम ने घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने तीन शातिर वाहन चोरों को दबोच लिया। अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी की गई कुल चार मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। पूछताछ में सामने आया कि अभियुक्त शौक पूरे करने के लिए वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। बरामद मोटरसाइकिलों में दो वाहन हाल ही में दर्ज मामलों से संबंधित हैं,जबकि अन्य दो पहले की चोरी की घटनाओं से जुड़े पाए गए। पुलिस द्वारा अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में राहुल निवासी गोल भट्टा मिलापनगर रुड़की,सचिन निवासी डब्बल फाटक रतन का पूर्वा गोल भट्टा मिलापनगर रुड़की और अभिषेक निवासी गोल भट्टा मिलापनगर रुड़की शामिल हैं। पुलिस टीम,उप निरीक्षक बालमसिंह राठौर,अपर उप निरीक्षक आषाढ़ सिंह पंवार,हेड कांस्टेबल युनुस बेग,कांस्टेबल अमित,कांस्टेबल अनिल चौहान,कांस्टेबल राजेश देवरानी,कांस्टेबल गुलबाहर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp