Spread the love

प्रदीप कुमार
कोटद्वार-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल के निर्देशों के क्रम में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली कोटद्वार पुलिस द्वारा अवैध शराब की तस्करी और खरीद-फरोख्त में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।इसी क्रम में दिनांक 6 जनवरी 2025 को कोटद्वार पुलिस टीम ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के साथ दो व्यक्तियों को मौके से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान एक अभियुक्त के कब्जे से 78 पव्वे तथा दूसरे अभियुक्त के कब्जे से 56 पव्वे शराब बरामद की गई। कुल मिलाकर पुलिस ने 33 बोतल अवैध शराब जब्त की है। बरामदगी के आधार पर कोतवाली कोटद्वार में दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले में नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में नशे के अवैध कारोबार को किसी भी स्थिति में पनपने नहीं दिया जाएगा और इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में चंदन सिंह बिष्ट निवासी लकड़ी पड़ाव कोटद्वार,जिनके कब्जे से 78 पव्वे सोलमेट व्हिस्की बरामद हुई,तथा शुभम निवासी सिंबल चौड़ कोटद्वार,जिनके कब्जे से 56 पव्वे सोलमेट ब्लैक स्पेशल व्हिस्की बरामद की गई,शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp