Spread the love

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देशों के क्रम में सार्वजनिक शांति, कानून व्यवस्था एवं नागरिकों की सुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से पौड़ी पुलिस द्वारा होटल–ढाबा चेकिंग और सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन कर हुड़दंग मचाने वालों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत कोटद्वार क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन कर लोक शांति भंग करने की स्थिति उत्पन्न करने वालों के खिलाफ पुलिस टीम ने कार्रवाई की। मौके पर ही चार व्यक्तियों को हिरासत में लेकर उनके विरुद्ध उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के अंतर्गत विधिक चालानी कार्रवाई अमल में लाई गई। साथ ही सभी को भविष्य में इस प्रकार के कृत्य न करने की सख्त चेतावनी दी गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन कर कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी,ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखी जा सके।गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में अकरम निवासी आमपड़ाव कोटद्वार,आरिफ निवासी लकड़ीपड़ाव कोटद्वार,राशिद निवासी बलभद्रपुर कोटद्वार और मोहित निवासी लकड़ीपड़ाव कोटद्वार शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp