Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।हरिद्वार धर्मनगरी हरिद्वार को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित जनपद बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में तथा जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद में पिछले एक माह 21 दिनों से महा स्वच्छता अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। इस अभियान की नियमित मॉनिटरिंग स्वयं जिलाधिकारी द्वारा की जा रही है,जिसका प्रभाव अब धरातल पर स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। नव वर्ष के अवसर पर शुरू किए गए इस महा स्वच्छता अभियान के माध्यम से शहर से लेकर गांव,कस्बों और प्रमुख सड़क मार्गों तक व्यापक स्तर पर सफाई कार्य किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा जनपदवासियों,धार्मिक संस्थाओं,व्यापार मंडलों,जनप्रतिनिधियों एवं गैर-सरकारी संगठनों से अभियान में सक्रिय सहभागिता की अपील की गई है। नागरिकों से अपने घर,आंगन और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने तथा पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने का आह्वान किया गया है, ताकि हरिद्वार को साफ,स्वच्छ और सुंदर जनपद के रूप में विकसित किया जा सके। आज चलाए गए सफाई अभियान का विवरण
बीएचईएल प्रशासन द्वारा भी अपने क्षेत्र में निरंतर सफाई अभियान चलाया जा रहा है।बीएचईएल नगर प्रशासक संजय पवार ने बताया कि पीएससी गेट के पास सेक्टर-3,हर्बल पार्क सेक्टर-3 तक तथा खोखा मार्केट के पास सेक्टर-1 में भेल टाउनशिप प्रशासन विभाग द्वारा साफ-सफाई की गई।पंचायत राज विभाग के माध्यम से ग्राम पंचायतों में भी सफाई अभियान संचालित किया गया।जिला पंचायत अधिकारी के अनुसार गाजीवाली,अखबरपुर उद,कोेंटा मुरादनगर,मानकपुर आदमपुर,बेहदकी शाहादाबाद सहित कई ग्राम पंचायतों में व्यापक सफाई कार्य किया गया।राष्ट्रीय राजमार्ग और लोक निर्माण विभाग द्वारा भी अपने-अपने क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया गया।एनएचएआई के अधिशासी अभियंता अतुल शर्मा ने बताया कि भूपतवाला क्षेत्रांतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे सफाई की गई। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशासी अभियंता सुरेश तोमर ने जानकारी दी कि प्रल्हादपुर क्षेत्र में सफाई अभियान के साथ सड़क किनारे बिना अनुमति लगे होल्डिंग और यूनिपोल हटाए गए। खंड विकास अधिकारियों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में भी व्यापक सफाई अभियान संचालित किया गया। बहादराबाद विकासखंड में अजीतपुर बारात घर और शाहपुर शीतलखेड़ा में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा शिव मंदिर परिसर में सफाई की गई। लक्सर क्षेत्र में नालियों की सफाई सहित अभियान चलाया गया।भगवानपुर,खानपुर और नारसन विकासखंड के अंतर्गत भी विभिन्न गांवों और क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया गया। इसके साथ ही नारसन विकासखंड में महिला समूहों की सहभागिता भी देखने को मिली।अंबेडकर समूह,लक्ष्मी समूह और आशा समूह द्वारा व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया।जिला प्रशासन ने अपील की है कि गांव-गांव और घर-घर स्वच्छता का संदेश पहुंचाया जाए और अधिक से अधिक लोग इस अभियान से जुड़ें,ताकि जनपद हरिद्वार को साफ,स्वच्छ और सुंदर बनाने का लक्ष्य सफलतापूर्वक प्राप्त किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp