Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार डॉ.आर.एस.टोलिया उत्तराखंड प्रशासन अकादमी,नैनीताल द्वारा सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 8 जनवरी 2026 को विकास भवन सभागार, हरिद्वार में किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य अधिकारियों एवं कार्मिकों को आरटीआई अधिनियम के प्रावधानों तथा इसके प्रभावी क्रियान्वयन की प्रक्रिया से अवगत कराना रहा। कार्यशाला का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि सेवा नियमों,विकास से जुड़ी नवीन तकनीकों तथा प्रशासनिक दक्षता को सुदृढ़ करने के लिए समय-समय पर आवश्यकता आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन अत्यंत आवश्यक है।कार्यक्रम के दौरान संयुक्त निदेशक (प्रशासन) डॉ.महेश कुमार,डॉ.आर.एस.टोलिया उत्तराखंड प्रशासन अकादमी नैनीताल तथा पाठ्यक्रम निदेशक रागिनी तिवारी द्वारा प्रतिभागियों को प्रशिक्षण की रूपरेखा की जानकारी दी गई।तकनीकी सत्रों में डॉ.महेश कुमार एवं आरटीआई कार्यकर्ता सुरेन्द्र सिंह थापा ने सूचना का अधिकार अधिनियम से जुड़े विभिन्न प्रावधानों और व्यावहारिक प्रकरणों पर विस्तार से प्रकाश डाला। अंतिम सत्र में ग्राम विकास अधिकारी लक्सर विनोद प्रसाद मिश्रा ने आरटीआई के संदर्भ में शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समुचित जानकारी के महत्व पर जोर दिया। जिला स्तरीय इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में नोडल अधिकारी के रूप में जिला विकास अधिकारी वेदप्रकाश की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यशाला के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया,जिसमें प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान किया गया। इसके साथ ही कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp