Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।हरिद्वार स्वस्थ पुलिस,सुरक्षित समाज के संकल्प को साकार करने की दिशा में एसएसपी हरिद्वार की पहल पर पुलिस लाइन,हरिद्वार में कैलाश हॉस्पिटल देहरादून के सहयोग से एक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों के स्वास्थ्य की समय रहते जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराना रहा। स्वास्थ्य शिविर में कुल 106 पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों ने विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर के दौरान ब्लड प्रेशर, शुगर एवं ईसीजी की निशुल्क जांच की गई,जिससे कई लोगों की प्रारंभिक स्वास्थ्य स्थिति का आकलन किया गया।कैलाश हॉस्पिटल देहरादून से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों ने शिविर में सेवाएं प्रदान कीं। इनमें जनरल रोग विशेषज्ञ,स्त्री रोग विशेषज्ञ,हृदय रोग विशेषज्ञ एवं आहार विशेषज्ञ शामिल रहे।चिकित्सकों ने जांच के उपरांत उपस्थित पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी दिया। शिविर के दौरान हृदय रोग विशेषज्ञ ने विशेष रूप से सर्दियों के मौसम में संतुलित आहार अपनाने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि अधिक घी एवं तैलीय भोजन से परहेज करना चाहिए,क्योंकि इससे हृदय रोगों का खतरा बढ़ सकता है। साथ ही ठंड से बचाव के लिए गर्म पानी का अधिक सेवन करने की सलाह दी गई,जिससे मौसमी एवं अन्य बीमारियों से बचाव संभव हो सके। स्वास्थ्य शिविर के दौरान पुलिस लाइन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए इसे पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। शिविर के माध्यम से पुलिसकर्मियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी और समय रहते जांच से संभावित बीमारियों की पहचान संभव हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp