प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने और सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से राज्यसभा सांसद नरेश बंसल की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में परिवहन,पुलिस और संबंधित विभागों को सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सख्त और प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए गए। बैठक में निर्देश दिए गए कि जनपद के सभी पेट्रोल पंपों पर यह अनिवार्य किया जाए कि बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों को किसी भी स्थिति में पेट्रोल उपलब्ध न कराया जाए।इसके साथ ही सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने,स्कूलों और कॉलेजों में सड़क सुरक्षा से संबंधित जानकारी देने तथा एनसीसी और एनएसएस के छात्रों को ट्रैफिक नियंत्रण के लिए प्रशिक्षित करने के निर्देश भी दिए गए,ताकि वे आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर सकें। शराब पीकर वाहन चलाने,ओवरस्पीड और ओवरलोडिंग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। साथ ही जनपद के सभी ब्लैक स्पॉट को शीघ्र दुरुस्त करने,दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में साइन बोर्ड,क्रॉस बैरियर और रिफ्लेक्टर लगाने तथा प्रेशर हॉर्न का प्रयोग करने वालों पर कठोर कार्रवाई करने को कहा गया।स्कूल और कॉलेज के समय भारी वाहनों के संचालन पर भी रोक लगाने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर परिवहन विभाग द्वारा तैयार रोड सेफ्टी कैलेंडर का विमोचन किया गया और बैठक में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा नियमों की शपथ दिलाई गई।जनपद आगमन पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने राज्यसभा सांसद का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और बैठक में दिए गए निर्देशों के प्रभावी अनुपालन का आश्वासन दिया।बैठक में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी नेहा झा ने जानकारी दी कि वर्ष 2025 में परिवहन एवं पुलिस विभाग द्वारा बिना हेलमेट के 21,900 चालान किए गए,नियमों का पालन न करने पर 4,288 वाहन सीज किए गए,ओवरस्पीड के 9,536,ओवरलोडिंग के 2,317,मोबाइल पर बात करने के 947,सीट बेल्ट न लगाने के 5,809 तथा शराब पीकर वाहन चलाने के 56 चालान किए गए।बैठक के दौरान वर्ष 2025 में सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की सहायता करने वाले सात स्वयंसेवकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें नरेश चौधरी,विशाल कुमार,धर्मेंद्र,अंकित,मनोज नौटियाल,मनीष और आशु जैन शामिल रहे। इस अवसर पर सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। बैठक के पश्चात सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जागरूकता वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा,जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा,जिला महामंत्री संजीव चौधरी,विशाल गर्ग,सीओ ट्रैफिक संजय चौहान,मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान,अधीक्षण अभियंता लोनिवि डीके सिंह,अधिशासी अभियंता दीपक कुमार,एआरटीओ निखिल शर्मा, एआरटीओ कृष्ण चंद्र पलारिया,एआरटीओ एल्विन रॉक्सी,अधिशासी अभियंता एनएचएआई अतुल शर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
Spread the love