Spread the love

प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को विभिन्न मोटर मार्गों और विद्यालयों का नाम स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर रखे जाने के सम्बन्ध में गठित समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में उन्होंने लोक निर्माण विभाग और शिक्षा विभाग के अधिकारियों से प्रस्ताव की जानकारी लेते हुए प्रस्तावों पर शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देष दिए। बैठक के दौरान नैनीसैंण-कालूसैंण-आमसो (सेरागाड़) मोटर मार्ग का स्व.तुलाराम थपलियाल के नाम पर रखे जाने,देवाल के अन्तर्गत ल्वाणी-सुया मोटर मार्ग को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व.खीम सिंह मार्ग करे जाने और पी.एम.अटल उत्कृष्ट रा.आ.इ.का.तपोवन का नाम स्वतत्रंता सग्राम सेनानी स्व.उमराव सिंह फर्स्वाण के नाम पर रखे जाने के प्रस्ताव पर क्षेत्रों के विधायकों और मौजूद विधायक प्रतिनिधियों की सहमति के के बाद उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाई करने के निर्देष दिए। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री विनोद कनवासी,बद्रीनाथ विधायक प्रतिनिधि सूर्य प्रकाश पुरोहित और अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp