प्रदीप कुमार
गोपेश्वर-चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। कांवड़ यात्रा के दौरान दूर-दराज से आने वाले कांवड़ यात्रियों की राह आसान बनाने के लिए फायर स्टेशन गोपेश्वर के जवानों ने सेवा का हाथ बढ़ाया। रास्ते में थके हुए कांवड़ यात्रियों के साथ ही अन्य श्रद्धालुओं और बुजुर्गों को जवानों ने फल जूस और पानी वितरित कर उन्हें कुछ पल की राहत दी। इस दौरान जवानों ने श्रद्धालुओं की जरूरत को समझते हुए उनकी मदद की। किसी को पानी की जरूरत थी तो किसी को थोड़े आराम और अपनापन की आवश्यकता थी। जवानों ने हर जरूरत को समझते हुए श्रद्धालुओं की सहायता की और उन्हें राहत पहुंचाई। फायर स्टेशन गोपेश्वर के जवानों की इस पहल ने यह संदेश दिया कि वर्दी केवल ड्यूटी निभाने तक सीमित नहीं है बल्कि मुश्किल वक्त में किसी के काम आना भी सेवा का हिस्सा है। सेवा संवेदना और अपनापन चमोली पुलिस की पहचान है और कांवड़ यात्रा के दौरान जवानों की यह पहल इसी भावना को दर्शाती है।
फायर स्टेशन गोपेश्वर के जवानों ने कांवड़ यात्रियों को फल जूस और पानी बांटकर पेश की इंसानियत की मिसाल
