प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। चमोली पुलिस की ओर से नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बदरीनाथ क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब का परिवहन कर रहे तीन लोगों को पकड़ा जबकि बैनीताल मेले में शराब के नशे में सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग कर माहौल खराब करने वाले दो लोगों के खिलाफ भी तत्काल कार्रवाई की गई। बदरीनाथ क्षेत्र में देवदर्शनी बैरियर से आगे एकादशी बैरियर के पास पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ज्योतिर्मठ की ओर से आ रही ऑल्टो कार UK-11-B-8161 को चेकिंग के लिए रोका गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 30 अद्धे अंग्रेजी शराब बरामद हुई जिस पर Black Magic Whisky का मार्का था। अवैध रूप से शराब का परिवहन किए जाने पर पुलिस ने वाहन में सवार तीन लोगों को हिरासत में लिया। उनकी पहचान सन्दीप सिंह पुत्र नरेन्द्र सिंह निवासी ग्राम खड़गोली थाना नन्दानगर उम्र 29 वर्ष सूरज सिंह पुत्र वीरेन्द्र सिंह निवासी ग्राम सेमा नन्दानगर उम्र 22 वर्ष और आदित्य पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी सिंहधार ज्योतिर्मठ उम्र 20 वर्ष के रूप में हुई। शराब के परिवहन में प्रयुक्त ऑल्टो कार को सीज कर दिया गया। मामले में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक प्रकाश बिष्ट कांस्टेबल कैलाश कांस्टेबल अजयपाल कांस्टेबल विकास जुयाल कांस्टेबल शीशपाल कांस्टेबल गौरव रावत और महिला कांस्टेबल सपना शामिल रहे। इसी क्रम में बैनीताल मेले में शराब के नशे में सार्वजनिक स्थान पर न्यूसेंस फैलाकर माहौल खराब करने वाले दो लोगों के खिलाफ भी कोतवाली कर्णप्रयाग पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। दोनों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया गया। चमोली पुलिस की ओर से नशे के अवैध कारोबार और सार्वजनिक स्थानों पर नशे में हुड़दंग करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।
ऑपरेशन प्रहार का असर शराब तस्करों से लेकर नशे में हुड़दंग करने वालों तक चमोली पुलिस की सख्त कार्रवाई
