Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।हरिद्वार मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा ने बताया कि उनके द्वारा आज जमालपुर कलां में जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित पेयजल योजना का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ग्राम क्षेत्र में अत्यधिक कूड़ा और गंदगी पाई गई। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशन में शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी विशेष स्वच्छता महाअभियान चलाया जा रहा है,इसके बावजूद ग्राम में व्याप्त गंदगी से यह स्पष्ट होता है कि विकासखंड बहादराबाद में तैनात सहायक विकास अधिकारी पंचायत द्वारा जनपद में संचालित सफाई अभियान में रुचि नहीं ली गई।पूर्व में उन्हें ग्राम में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि यह स्थिति दर्शाती है कि सहायक विकास अधिकारी पंचायत अपने कर्तव्यों और दायित्वों के प्रति सजग नहीं हैं तथा उच्च अधिकारियों के

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp