Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार 37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जनपद हरिद्वार में चल रहे सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला में शुक्रवार को ऋषिकुल ग्राउंड में निशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण रुड़की द्वारा मुज़फ्फरनगर–हरिद्वार परियोजना (एनएच-334 एवं एनएच-34) पर अधिकृत एजेंसी एनएचआईटी साउदर्न प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से परिवहन विभाग के सहयोग से आयोजित किया गया।एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर अतुल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर का शुभारंभ सुबह 11 बजे एक तीन वर्षीय बालिका हरिश्री खंडेलवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण पीआईयू रुड़की के परियोजना निदेशक विशाल गोयल तथा एनएचआईटी के प्रोजेक्ट मैनेजर संतोष साईं उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान परिवहन विभाग से उपस्थित सहायक सौभाग्य परिवार अधिकारी निखिल शर्मा,के.सी.पलारिया,नेहा झा एवं वरुणा सैनी का सम्मान किया गया। साथ ही उपस्थित वाहन चालकों का स्वागत करते हुए उन्हें यातायात नियमों की जानकारी दी गई और सुरक्षित व स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक सावधानियों के प्रति जागरूक किया गया। शिविर में जया मैक्सवेल हॉस्पिटल बहादराबाद की चिकित्सक टीम द्वारा स्वास्थ्य जांच तथा नेत्रधाम हॉस्पिटल की टीम द्वारा नेत्र जांच की गई। इस दौरान ऑटो, ई-रिक्शा एवं बस चालकों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने शिविर का लाभ उठाया।सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित इस शिविर में लगभग 180 लोगों की आंखों एवं स्वास्थ्य से संबंधित जांच की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp