Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।दिनांक 9 जनवरी 2026 को यातायात निदेशालय के निर्देशन में,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के मार्गदर्शन और पुलिस अधीक्षक यातायात के पर्यवेक्षण में हरिद्वार यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा माह के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।कार्यक्रम के दौरान पुलिस उपाधीक्षक यातायात संजय चौहान और निरीक्षक यातायात संदीप सिंह नेगी ने आईटीसी कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों को यातायात नियमों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस अवसर पर कर्मचारियों को दोपहियावाहन चलाते समय हेलमेट पहनने,कोहरे के समय रिफ्लेक्टर बेल्ट का प्रयोग करने,वाहन को निर्धारित यातायात नियमों के अनुरूप सुरक्षित रूप से चलाने और सड़क पर स्वयं एवं अन्य राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने जैसे विषयों पर ऑडियो-वीडियो माध्यम से विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।आईटीसी कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने इस जानकारी को अत्यंत उपयोगी और जीवन रक्षक बताते हुए यातायात नियमों का पूर्ण पालन करने का संकल्प लिया और हरिद्वार यातायात पुलिस टीम का धन्यवाद ज्ञापन किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp