प्रदीप कुमार
बुग्गावाला-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।हरिद्वार पुलिस ने ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान’ के अंतर्गत अवैध देशी/कच्ची शराब और नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई जारी रखी है। प्रभारी निरीक्षक द्वारा अवैध शराब तस्करों की धरपकड़ के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। इसी क्रम में 9 जनवरी 2026 को पुलिस टीम ने शहीदवाला ग्रन्ट से आरोपी वाजिद पुत्र नूरमोहम्मद,निवासी शहीदवाला ग्रन्ट,थाना बुग्गावाला,जनपद हरिद्वार को 52 पव्वे देशी शराब (माल्टा मार्का) के साथ पकड़ा।गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना बुग्गावाला में आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत किया गया।आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।आरोपी का नाम व पता वाजिद पुत्र नूरमोहम्मद,निवासी शहीदवाला ग्रन्ट,थाना बुग्गावाला,जनपद हरिद्वार,पुलिस टीम के सदस्य,अपर उप निरीक्षक कुंदन सिंह,कांस्टेबल हरिओम,कांस्टेबल रविन्द्र भण्डारी।
Spread the love
प्रदीप कुमार बुग्गावाला-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।हरिद्वार पुलिस ने ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान’ के अंतर्गत अवैध देशी/कच्ची शराब और नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई जारी रखी है। प्रभारी निरीक्षक द्वारा अवैध शराब तस्करों की धरपकड़ के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। इसी क्रम में 9 जनवरी 2026 को पुलिस टीम ने शहीदवाला ग्रन्ट से आरोपी वाजिद पुत्र नूरमोहम्मद,निवासी शहीदवाला ग्रन्ट,थाना बुग्गावाला,जनपद हरिद्वार को 52 पव्वे देशी शराब (माल्टा मार्का) के साथ पकड़ा।गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना बुग्गावाला में आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत किया गया।आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।आरोपी का नाम व पता वाजिद पुत्र नूरमोहम्मद,निवासी शहीदवाला ग्रन्ट,थाना बुग्गावाला,जनपद हरिद्वार,पुलिस टीम के सदस्य,अपर उप निरीक्षक कुंदन सिंह,कांस्टेबल हरिओम,कांस्टेबल रविन्द्र भण्डारी।