प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।जनपद में सार्वजनिक शांति,नागरिक सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से पौड़ी पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग और गश्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 8 जनवरी 2026 को कोटद्वार पुलिस टीम ने दुगड्डा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान ऐता पुल के पास कुछ युवकों को शराब के नशे में नदी में उतरकर शोर शराबा और हुड़दंग करते हुए पाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने त्वरित,सतर्क और नियंत्रित कार्रवाई करते हुए सभी युवकों को सुरक्षित रूप से नदी से बाहर निकाला। प्रारंभिक जांच में यह पुष्टि हुई कि सभी युवक शराब के नशे में थे,जिससे उनकी जान को भी खतरा बना हुआ था और सार्वजनिक शांति भी प्रभावित हो रही थी। पुलिस द्वारा मौके पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए सभी युवकों के खिलाफ पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान किए गए। साथ ही युवकों को सार्वजनिक स्थलों पर अनुशासित और मर्यादित व्यवहार बनाए रखने,कानून का पालन करने तथा भविष्य में इस प्रकार की गैर जिम्मेदाराना गतिविधियों से दूर रहने की सख्त हिदायत दी गई। पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की गतिविधियों से बचें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
Spread the love