प्रदीप कुमार
लक्सर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।हरिद्वार पुलिस द्वारा अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली लक्सर पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान अवैध कच्ची शराब के कारोबार में लिप्त तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली लक्सर स्तर पर अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर क्षेत्र में लगातार चेकिंग की जा रही थी।अभियान के तहत 8 जनवरी 2026 को पुलिस टीमों ने लक्सर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए तीन व्यक्तियों को अवैध कच्ची शराब के साथ पकड़ा। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से कुल 25 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ कोतवाली लक्सर में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अलग-अलग अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के निर्माण,तस्करी और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखी जा सके और युवाओं को नशे से दूर रखा जा सके। गिरफ्तार आरोपी मदन पुत्र कल्लू सिंह,निवासी ग्राम टांडा भागमल,कोतवाली लक्सर,जनपद हरिद्वार अर्जून पुत्र गोरखा,निवासी टांडा भागमल,कोतवाली लक्सर,जनपद हरिद्वार सोनू पुत्र जग्गन लाल,निवासी पंचेवली,कोतवाली लक्सर,जनपद हरिद्वार,पुलिस टीम के सदस्य,कांस्टेबल अजीत तोमर,कांस्टेबल अमित रावत,कांस्टेबल दिगम्बर राय,कांस्टेबल अरविन्द चौहान,कांस्टेबल रघुनाथ पंचपाल,कांस्टेबल किशोर नेगी।
Spread the love
प्रदीप कुमार लक्सर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।हरिद्वार पुलिस द्वारा अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली लक्सर पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान अवैध कच्ची शराब के कारोबार में लिप्त तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली लक्सर स्तर पर अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर क्षेत्र में लगातार चेकिंग की जा रही थी।अभियान के तहत 8 जनवरी 2026 को पुलिस टीमों ने लक्सर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए तीन व्यक्तियों को अवैध कच्ची शराब के साथ पकड़ा। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से कुल 25 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ कोतवाली लक्सर में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अलग-अलग अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के निर्माण,तस्करी और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखी जा सके और युवाओं को नशे से दूर रखा जा सके। गिरफ्तार आरोपी मदन पुत्र कल्लू सिंह,निवासी ग्राम टांडा भागमल,कोतवाली लक्सर,जनपद हरिद्वार अर्जून पुत्र गोरखा,निवासी टांडा भागमल,कोतवाली लक्सर,जनपद हरिद्वार सोनू पुत्र जग्गन लाल,निवासी पंचेवली,कोतवाली लक्सर,जनपद हरिद्वार,पुलिस टीम के सदस्य,कांस्टेबल अजीत तोमर,कांस्टेबल अमित रावत,कांस्टेबल दिगम्बर राय,कांस्टेबल अरविन्द चौहान,कांस्टेबल रघुनाथ पंचपाल,कांस्टेबल किशोर नेगी।