प्रदीप कुमार
बुग्गावाला-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।हरिद्वार पुलिस द्वारा नशा मुक्ति भारत अभियान के तहत जनपद को नशा मुक्त बनाने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बुग्गावाला थाना पुलिस ने युवाओं को नशे की ओर धकेलने वाले नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए एक आरोपी को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशों पर जनपद में नशा तस्करी के विरुद्ध अभियान तेज किया गया है। अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक बुग्गावाला द्वारा नशा तस्करों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। इसी क्रम में 8 जनवरी 2026 को पुलिस टीम ने मुजाहिदपुर सिकरोढ़ा जाने वाले रास्ते के तिराहे पर चेकिंग के दौरान सोनू पुत्र इकबाल निवासी लालवाला मजबता बन्दरजूड,थाना बुग्गावाला,जनपद हरिद्वार को रोका। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 2.80 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बुग्गावाला में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा,ताकि देवभूमि को नशा मुक्त बनाया जा सके। पुलिस टीम,उप निरीक्षक मनोज कुमार,हेड कांस्टेबल गोपाल कुमार,कांस्टेबल विक्रम
Spread the love
प्रदीप कुमार बुग्गावाला-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।हरिद्वार पुलिस द्वारा नशा मुक्ति भारत अभियान के तहत जनपद को नशा मुक्त बनाने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बुग्गावाला थाना पुलिस ने युवाओं को नशे की ओर धकेलने वाले नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए एक आरोपी को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशों पर जनपद में नशा तस्करी के विरुद्ध अभियान तेज किया गया है। अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक बुग्गावाला द्वारा नशा तस्करों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। इसी क्रम में 8 जनवरी 2026 को पुलिस टीम ने मुजाहिदपुर सिकरोढ़ा जाने वाले रास्ते के तिराहे पर चेकिंग के दौरान सोनू पुत्र इकबाल निवासी लालवाला मजबता बन्दरजूड,थाना बुग्गावाला,जनपद हरिद्वार को रोका। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 2.80 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बुग्गावाला में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा,ताकि देवभूमि को नशा मुक्त बनाया जा सके। पुलिस टीम,उप निरीक्षक मनोज कुमार,हेड कांस्टेबल गोपाल कुमार,कांस्टेबल विक्रम