Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर के टम्टा मोहल्ले में एक किराए के कमरे में 20 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस,फॉरेंसिक टीम और अन्य संबंधित इकाइयों ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की।घटना 8 जनवरी 2026 की है।टम्टा मोहल्ला निवासी मकानी देवी ने थाने पहुंचकर सूचना दी कि उनके किराएदार ने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल और फॉरेंसिक साइंस यूनिट के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर मृतक के भाई अब्बू कलाम और अब्बू नसर,निवासी चोपड़ा बखाड़ी चौक,थाना कोचाधामन,जिला किशनगंज,बिहार तथा मृतक का जीजा दिलशाद,निवासी चार घड़िया काशीबाड़ी,थाना कोचाधामन,जिला किशनगंज,बिहार मौजूद मिले। कमरे के भीतर बेड के ऊपर 20 वर्षीय अब्बू तालिम का शव रखा हुआ मिला। परिजनों ने बताया कि सभी लोग शाम करीब छह बजे चाय पीने बाजार गए थे,जहां से अब्बू तालिम खाना बनाने के लिए कमरे पर लौट आया। लगभग साढ़े छह बजे जब परिजन कमरे पर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो खिड़की से झांककर देखा गया,जहां अब्बू तालिम पंखे के पाइप से गुलाबी रंग के ऊनी शाल का फंदा बनाकर लटका हुआ दिखाई दिया। दरवाजा तोड़कर उसे तुरंत नीचे उतारा गया,लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। इसके बाद जिला फॉरेंसिक साइंस यूनिट को बुलाया गया,जिसने घटनास्थल की फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग की। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp