प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद चमोली में चलाए जा रहे जागरूकता अभियानों के तहत 9 जनवरी 2026 को स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में एक अलग तरह का प्रशिक्षण देखने को मिला। खेल के मैदान में अभ्यास कर रहे भविष्य के खिलाड़ियों को फायर सर्विस गोपेश्वर की टीम ने अग्नि सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी और व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया।जिला योजना के अंतर्गत संचालित विशेष खेल प्रशिक्षण शिविर के दौरान फायर सर्विस की टीम आधुनिक उपकरणों के साथ स्टेडियम पहुंची। टीम ने खिलाड़ियों को बताया कि आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय सही तकनीक,सूझबूझ और साहस के साथ उस पर काबू पाया जा सकता है।प्रशिक्षण के दौरान घर,रसोई,स्कूल,गैस सिलेंडर और बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगने वाली आग से बचाव के तरीकों की जानकारी दी गई। फायर सर्विस कर्मियों ने आग बुझाने का लाइव प्रदर्शन करते हुए फायर एक्सटिंग्विशर के सही उपयोग की प्रक्रिया समझाई। प्रशिक्षण की खास बात यह रही कि खिलाड़ियों ने स्वयं आगे बढ़कर अग्निशमन उपकरणों का प्रयोग किया और पिन निकालने से लेकर आग पर सही निशाना लगाने तक का अभ्यास किया। यह अनुभव खिलाड़ियों के लिए रोमांचक और सीख से भरपूर रहा। फायर सर्विस टीम ने बताया कि जिस प्रकार खेल में अनुशासन आवश्यक है,उसी प्रकार जीवन में सुरक्षा नियमों का पालन भी अनिवार्य है। स्टेडियम प्रशासन और खेल प्रशिक्षकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण से खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ता है और वे किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए मानसिक रूप से तैयार होते हैं। फायर सर्विस टीम:चालक नरेश सिंह,एफएम कृपाल सिंह,एफडब्ल्यू सुदाशी, एफडब्ल्यू।
Spread the love