Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।हरिद्वार में सड़क सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत यातायात पुलिस द्वारा एक जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में ‘सड़क सुरक्षा–जीवन रक्षा माह’ के अंतर्गत यह कार्यक्रम Synokem Lifesciences Pvt.Ltd.जीनस प्लांट के समीप में आयोजित हुआ,जिसमें कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सुरक्षित सफर का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान यातायात पुलिस के अधिकारियों ने कर्मचारियों को यातायात नियमों से संबंधित महत्वपूर्ण और उपयोगी जानकारी दी।ऑडियो-वीडियो माध्यम से दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने की अनिवार्यता,कोहरे के समय रिफ्लेक्टर और रिफ्लेक्टिव बेल्ट के उपयोग,निर्धारित यातायात नियमों के अनुसार सुरक्षित वाहन संचालन तथा सड़क पर स्वयं और अन्य राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही ट्रैफिक साइन,ट्रैफिक सिग्नल,गोल्डन ऑवर,गुड सेमेरिटन कानून सहित अन्य आवश्यक सड़क सुरक्षा विषयों पर भी कर्मचारियों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य दुर्घटनाओं में कमी लाना और लोगों को जिम्मेदार नागरिक के रूप में यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम के अंत में Synokem Lifesciences Pvt.Ltd.के अधिकारियों और कर्मचारियों ने दी गई जानकारी को अत्यंत उपयोगी और जीवन रक्षक बताया तथा यातायात नियमों का पूर्ण पालन करने का संकल्प लिया। साथ ही उन्होंने हरिद्वार यातायात पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp