Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार में प्रतिबंधित और जानलेवा चाइनीज मांझे की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से कोतवाली ज्वालापुर पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशों के क्रम में दिनांक 10 जनवरी 2026 को ज्वालापुर क्षेत्र में की गई।अभियान के दौरान पुलिस टीम ने पतंग और मांझा विक्रय करने वाली दुकानों की गहन जांच की। जांच के दौरान दुकानदारों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री पूर्ण रूप से बंद रखी जाए।पुलिस की ओर से संबंधित दुकानदारों को नोटिस भी जारी किए गए। पुलिस ने दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी कि यदि किसी के द्वारा प्रतिबंधित और जानलेवा मांझे का विक्रय करते पाया गया,तो उसके विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आमजन से भी अपील की गई कि यदि कहीं प्रतिबंधित मांझे की बिक्री की जानकारी मिले तो तत्काल नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचित करें। ज्वालापुर पुलिस ने स्पष्ट किया कि आमजन की सुरक्षा सर्वोपरि है और इस प्रकार के जानलेवा मांझे के विरुद्ध आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा। इस अभियान में उप निरीक्षक खेमेंद्र गंगवार,उप निरीक्षक सोनल रावत,अपर उप निरीक्षक राकेश कुमार,कांस्टेबल अमित गौड़,कांस्टेबल राजेश बिष्ट,कांस्टेबल आलोक कुमार और कांस्टेबल कपिल कुमार गोला शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp