प्रदीप कुमार
बहादराबाद-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बहादराबाद पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की संयुक्त टीम ने स्मैक तस्करी करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के अंतर्गत मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से की गई। दिनांक 9 जनवरी 2026 को चेकिंग के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बहादराबाद क्षेत्र में निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास पुलिस टीम ने एक स्कूटी सवार युवक को रोका। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 26 ग्राम अवैध स्मैक और एक डिजिटल तराजू बरामद किया गया। तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को भी जब्त कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुफरान निवासी नगला इमरती,कोतवाली सिविल लाइन रुड़की,जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है।पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पूर्व में भी नशीले पदार्थों की तस्करी के मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और उसके आपराधिक नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। इस कार्रवाई में वरिष्ठ उपनिरीक्षक नितिन बिष्ट,उपनिरीक्षक अमित नौटियाल (चौकी प्रभारी कस्बा) और कांस्टेबल मुकेश नेगी शामिल रहे। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
Spread the love
प्रदीप कुमार बहादराबाद-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बहादराबाद पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की संयुक्त टीम ने स्मैक तस्करी करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के अंतर्गत मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से की गई। दिनांक 9 जनवरी 2026 को चेकिंग के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बहादराबाद क्षेत्र में निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास पुलिस टीम ने एक स्कूटी सवार युवक को रोका। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 26 ग्राम अवैध स्मैक और एक डिजिटल तराजू बरामद किया गया। तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को भी जब्त कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुफरान निवासी नगला इमरती,कोतवाली सिविल लाइन रुड़की,जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है।पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पूर्व में भी नशीले पदार्थों की तस्करी के मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और उसके आपराधिक नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। इस कार्रवाई में वरिष्ठ उपनिरीक्षक नितिन बिष्ट,उपनिरीक्षक अमित नौटियाल (चौकी प्रभारी कस्बा) और कांस्टेबल मुकेश नेगी शामिल रहे। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।