Spread the love

प्रदीप कुमार
सिडकुल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।हरिद्वार में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सिडकुल पुलिस ने एक तस्कर को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशों के क्रम में की गई। दिनांक 9 जनवरी 2026 को सिडकुल थाना पुलिस द्वारा रावली महदूद क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 50 पैकेट देशी शराब माल्टा मार्का बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही हिरासत में लेकर थाना सिडकुल पहुंचाया,जहां उसके खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अशोक निवासी सितारगंज थाना सितारगंज जनपद उधम सिंह नगर के रूप में हुई है,जो वर्तमान में रावली महदूद क्षेत्र में रह रहा था। इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल संजय और कांस्टेबल सुनील शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp