प्रदीप कुमार
सिडकुल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।हरिद्वार में नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सिडकुल पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री में संलिप्त दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशों के क्रम में की गई, जिसके तहत जनपद में अवैध देशी व अंग्रेजी शराब सहित नशीले पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण के निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों के अनुपालन में सिडकुल थाना क्षेत्र में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। इसी क्रम में 8 जनवरी 2026 को पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 55 पाउच देशी शराब किन्नू मार्का और 50 पाउच देशी शराब माल्टा मार्का बरामद की गई। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सिडकुल में संबंधित अधिनियम के तहत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में जीवन प्रसाद,निवासी सिविल लाइन पंचशील काली मंदिर क्षेत्र,कोतवाली रुड़की,हाल निवासी रावली सिडकुल तथा सिद्धार्थ,निवासी पदमपुर वार्ड नंबर 10 जिला सहरसा बिहार,हाल निवासी चौहान मार्केट सिडकुल शामिल हैं। इस कार्रवाई में कांस्टेबल रोहित,कांस्टेबल जितेंद्र तोमर,कांस्टेबल प्रदीप और कांस्टेबल अनिल कंडारी शामिल रहे।पुलिस द्वारा नशा तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रखने की बात कही गई है।
Spread the love
प्रदीप कुमार सिडकुल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।हरिद्वार में नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सिडकुल पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री में संलिप्त दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशों के क्रम में की गई, जिसके तहत जनपद में अवैध देशी व अंग्रेजी शराब सहित नशीले पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण के निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों के अनुपालन में सिडकुल थाना क्षेत्र में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। इसी क्रम में 8 जनवरी 2026 को पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 55 पाउच देशी शराब किन्नू मार्का और 50 पाउच देशी शराब माल्टा मार्का बरामद की गई। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सिडकुल में संबंधित अधिनियम के तहत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में जीवन प्रसाद,निवासी सिविल लाइन पंचशील काली मंदिर क्षेत्र,कोतवाली रुड़की,हाल निवासी रावली सिडकुल तथा सिद्धार्थ,निवासी पदमपुर वार्ड नंबर 10 जिला सहरसा बिहार,हाल निवासी चौहान मार्केट सिडकुल शामिल हैं। इस कार्रवाई में कांस्टेबल रोहित,कांस्टेबल जितेंद्र तोमर,कांस्टेबल प्रदीप और कांस्टेबल अनिल कंडारी शामिल रहे।पुलिस द्वारा नशा तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रखने की बात कही गई है।